मनोरंजन

Riya Sen Birthday Special: विवादों से गहरा है एक्ट्रेस का रिश्ता, इसलिए नहीं चला करियर

Rani Sahu
22 Jun 2022 10:00 AM GMT
Riya Sen Birthday Special: विवादों से गहरा है एक्ट्रेस का रिश्ता, इसलिए नहीं चला करियर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) सोमवार, 24 जनवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) सोमवार, 24 जनवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। रिया ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक्ट्रेस को उनकी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से जाना जाता है। एक्ट्रेस का विवादों से गहरा रिश्ता है। वहीं, उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बताएंगे जिसमें वो बुरी तरह फंसी थीं-

MMS वीडियो का लीक होना
रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अश्मित पटेल (Ashmit Patel) के साथ उनका एमएमएस लीक होना। इस वीडियो में वो इंटिमेट होते और एक-दूसरे को किस करते दिख रहे थे। 2005 में रिया और अश्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। लोगों का आरोप था कि पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद अपना ये वीडियो (Riya Sen MMS Video) लीक करवा दिया। मगर दोनों ने ही इस वीडियो को फेक बताया था।
को-स्टार के उतारे कपड़े
रिया सेन के ऊपर रागिनी MMS रिटर्न के सेट पर अपने को-स्टार के कपड़े उतारने का आरोप लगा था। एक्टर निशांत मलकानी ने रिया सेन पर आरोप लगाया था कि जब वो रिया सेन के साथ एक इंटीमेट सीन सूट कर रहे थे और उसी दौरान रिया ने कैमरे के सामने उनकी लोअर को ये कहते हुए नीचे खींच दिया कि ऐसा करने से महिलाएं उन्हें पसंद करेंगी। निशांत मलकानी के मुताबिक, रिया सेन ने उनकी मर्जी के बिना कपड़े उतारे थे। इसके साथ ही साल 2016 में एक्ट्रेस एक पार्टी के दौरान बहुत अजीब अंदाज में दिखी थीं। एक्ट्रेस पार्टी में एक लड़की को किस करती नजर आई थी, साथ ही वो दूसरे लड़कों के साथ भी अश्लील अंदाज में फोटो खिंचवा रहीं थी।
फिल्मी करियर
आपको बताते चलें कि, रिया ने अपना करियर साल 1991 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था। उन्होंने स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर करती नजर ाती हैं।
Next Story