मनोरंजन

Riya Chakraborty ने बताया जेल में कैसे बीते 6 महीने

Rajesh
1 Sep 2024 12:33 PM GMT
Riya Chakraborty ने बताया जेल में कैसे बीते 6 महीने
x

Mumbai.मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस को ड्रग्स केस में NCB ने गिरफ्तार किया था। इसके चलते उन्हें जेल में 6 महीने बिताने पड़े थे। वहीं, सुशांत के घर वाले एक्ट्रेस पर लगातार आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप भी लगाए थे। ये उनके करियर का काफी डार्क फेज रहा है। ऐसे में अब हाल ही में रिया ने जेल में 6 महीने बिताने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन पर नेगेटिविटी हावी होती जा रही थी और डिप्रेशन में जा रही थीं। उन्होंने बताया कि जेल में बिताया एक दिन एक साल के बराबर लगता था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

दरअसल, रिया चक्रवर्ती हाल ही में करिश्मा मेहता के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में बात की और जेल में बिताए 6 महीने के बुरे वक्त को याद किया है। उन्होंने बताया कि जेल में सच में एक अलग दुनिया होती है और वहां पर कोई समाज नहीं होता है। वहां सब एक समान है। उनका मानना है कि जेल में हर कोई एक नंबर है और कोई इंसान नहीं है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब अंडर ट्रायल जेल में होते हैं तो एक यूटी नंबर कहा जाता है। रिया ने कहा कि यहां पर हर दिन सर्वाइव करना पड़ता है और यहां का एक दिन खत्म होने में बहुत समय लगता है। जेल में जाने के बाद शुरुआती दिनों को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआती दिनों में वहां सब चीजें समझने और सामंजस्य बिठाने में काफी वक्त लग गया। उनका अनुभव कहता है कि जेल जाने की बात को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल होता है। रिया बताती हैं कि नेगेटिविटी उन पर हावी हो चुकी थी और डिप्रेशन होने लगा था। वो हर वक्त नेगेटिव चीजें सोचने लगी थीं।
जेल में क्या काम करती थीं रिया?
इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने जेल में अपने काम और महिलाओं के बारे में बात किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां पर रहने वाली कुछ महिलाओं ने जीवन में किसी भी चीज की उम्मीद खो दी थी। वो लोग जिंदगी से हार चुकी थीं। ऐसे में रिया ने उन महिलाओं को योग सिखाना शुरू कर दिया फिर वो डांस क्लासेस भी देने लगीं। बच्चों को कविताएं सिखाती थीं। ऐसे में उनका दिन कट जाता था और वो खुद को पॉजिटिव रख पाती थीं।
Next Story