मनोरंजन

रैंप पर रिया चक्रवर्ती ने बिखेरा जलवा, शर्मोहया का पर्दा ओढ़ दिए जबरदस्त पोज

Rounak Dey
16 Oct 2022 6:39 AM GMT
रैंप पर रिया चक्रवर्ती ने बिखेरा जलवा, शर्मोहया का पर्दा ओढ़ दिए जबरदस्त पोज
x
एक्टर अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी अहम किरदार में नजर आए थे।
साल 2020 में कथित बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद विवादों में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में फिर से अपनी पहले वाली धाक जमा ली है। वह फैशन गेम से फैंस के होश उड़ाती नजर आती हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में आयोजित लैक्मे फैशन वीक में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से रैंप पर आग लगाती नजर आईं। इवेंट से रिया की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती मल्टीकलर फ्लोरल ड्रेस पहन रैंप पर उतरीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल पेयर किए और खुले बालों के ऊपर से दुपट्टे को स्टाइल किया।
रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती हुई रिया फैंस का खूब दिल धड़काती दिखीं।
इतना ही नहीं, बीच में उन्होंने घूंघट निकाल अपनी शर्मोहया से सबका दिल जीत लिया। फैंस को रिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
काम की बात करें तो रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टर अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी अहम किरदार में नजर आए थे।

Next Story