मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती GYM के बाहर हुईं स्पॉट, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Triveni
2 Feb 2021 7:57 AM GMT
रिया चक्रवर्ती GYM के बाहर हुईं स्पॉट, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
x
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ड्रग केस में नाम आने के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस इस समय जमानत पर जेल से बाहर आ गई हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ड्रग केस में नाम आने के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि एक्ट्रेस इस समय जमानत पर जेल से बाहर आ गई हैं। लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार रिया को हर पेशी पर कोर्ट में हाजिरी लगानी होती है। ड्रग केस में नाम सामने आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती ने मीडिया से दूरी बना ली है। साथ ही वो अक्सर ही पैपराजी से बचती देखी जाती हैं। हालांकि इन सब के बावजूद भी रिया चक्रवर्ती हाल ही में कैमरे में स्पॉट हुई हैं, जिसके वायरल हो रहे वीडियो को देख यही लगता है कि वो अब अपनी निजी लाइफ में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।

दरअसल, रिया चक्रवर्ती को उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ एक बिल्डिंग से निकलते देखा गया। ये वही बिल्डिंग है जहां कभी रिया, सुशांत सिंह राजपूत के साथ वर्कआउट करने आती थीं। हालांकि इस बार का आलम दूसरा था। रिया को उनके भाई शौविक के साथ स्पॉट किया गया। वहीं जब पैपराजी ने दोनों के वीडियो बनाने शुरू किए तो शौविक ने थम्स अप किया लेकिन रिया चक्रवर्ती Excuse Me बोलकर वहां से निकल गईं।

रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर Varinder Chawla ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। रिया चक्रवर्ती के लुक की बात करें तो वो पिंक कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर के लोवर में नजर आईं। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस के चेहरे पर गहरी खामोशी देखने को मिली।
इससे पहले भी रिया चक्रवर्ती और शौविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जिसमें रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती घर की तलाश में देखे गएं। इस दौरान दोनों ने मास्क पहन रखा था। वहीं रिया की टीशर्ट पर लिखा नोट एक बार फिर आई कैची रहा। एक्ट्रेस की टीशर्ट पर लिखा था,'प्यार शक्ति है (Love Is Power)'। माना जा रहा है कि रिया अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की तैयारियों में हैं। इसलिए वो नया घर और नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं।


Next Story