मनोरंजन

अभिनेता के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने किया तीसरी पोस्ट, हाथ में दिखी एक खास किताब

Neha Dani
11 April 2021 7:20 AM GMT
अभिनेता के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने किया तीसरी पोस्ट, हाथ में दिखी एक खास किताब
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंडस्ट्री में जैसे हलचल ही मच गई थी।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंडस्ट्री में जैसे हलचल ही मच गई थी। जहां एक तरफ इंडस्ट्री पर भेदभाव करने के आरोप लग रहे थे। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के परिवारवालों ने उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। पूछताछ और पड़ताल के बाद रिया को ड्रग्स मामले में जेल भी हुई। हालांकि वो कुछ समय बाद बाहर आ गईं। वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया से काफी समय से दूर रिया अब एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो एक खास किताब पढ़ती दिखाई दे रही हैं।

रिया चक्रवर्ती के निधन के 27 अगस्त 2020 को आखिरी पोस्ट किया था। जिसके बाद वो 8 मार्च 2021 को एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई थीं। रिया ने अब तक अपनी तस्वीर पोस्ट नहीं की थी। लेकिन उन्होंने आज पहली बार अपनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो हाथ में एक किताब लिए उसे ध्यान से पढ़ती नजर आ रही हैं। ये किताब रबींद्रनाथ टैगोर की गीतांजली है। यहां देखें रिया चक्रवर्ती द्वारा शेयर किया गया पोस्ट-


इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सवाल और रोना 'ओह, कहां?' एक हजार धाराएं आंसूओं में बह गईं और दुनिया को आश्वासन की बाढ़ से बहला दिया, मैं हूं!'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजलि'। इस कैप्शन के साथ उन्होंने #keepingthefaith हैशटैग का इस्तेमाल किया है। जिसके जरिए उन्होंने कहा है कि उन्हें भरोसा है। रिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्हें फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।


Next Story