मनोरंजन

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की नई तस्वीर, वायरल हुआ पोस्ट

Triveni
29 March 2021 2:57 AM GMT
सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की नई तस्वीर, वायरल हुआ पोस्ट
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी गहरे सदमे में रही।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी गहरे सदमे में रही। इस दौरान उनपर कई तरह के आरोप लगे। इतना ही नहीं उन्हें कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा था। लेकिन अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस अपनी नॉर्मल लाइफ में वापसी कर रही हैं।


रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अब सोशल मीडिया पर भी कुछ न कुछ पोस्ट भी करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की हैं जिसमे उनके साथ 'सांड की आंख' फिल्म की प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी नजर आ रही हैं।
तस्वीर में दोनों एक बेड पर लेटी हुईं और अपने हाथों की उंगलियो से हार्ट का सिंबल बना रही हैं। रिया ने इस तस्वीर के साथ अमेरिकी लेखक Robert Fulghum को कोट करते हुए लिखा, 'प्यार ताकत है. प्यार एक ऐसा फेबरिक है जो कभी नहीं मुरझाता, चाहे इसे कितनी ही बार विपत्तियों और दुख के पानी से धोया जाए।
आपको बता दें हाल ही में फिल्म चेहरे का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) भी नज़र आई है। मगर ट्रेलर में रिया की झलक इतनी छोटी सी है कि पलक झपकते ही वो नजरों से ओझल हो जाती हैं। बता दे यह फिल्म मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी पर आधारित होगी।
रुमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चेहरे' अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती के अलावा एक्टर अन्नू कपूर, टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा, रघुबीर यादव और धृतिमान चटर्जी भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखेंगे।


Next Story