मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, 'तुम आग पर चले हो...'

Rounak Dey
29 Dec 2022 6:25 AM GMT
रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, तुम आग पर चले हो...
x
अब इस दावे के बाद सुशांत सिंह राजपूत का डेथ केस फिर चर्चा में आ गया है।
Rhea Chakraborty shares cryptic note: बॉलीवुड फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या का दावा करने वाले ऑटोप्सी स्टाफ के बयान के बाद इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 के दिन कथित तौर पर सुसाइड कर ली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी मृत्यु की वजह को लेकर काफी सवाल खड़े हो गए थे। अभी तक इस मृत्यु को प्रशासन की ओर से सुसाइड ही बताया गया है। बावजूद इसके एक्टर की मृत्यु सवालों के घेरे में हैं। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्टम करने वाले ऑटोप्सी स्टाफ एक मेंबर ने दावा किया है कि एक्टर की मौत सुसाइड नहीं बल्कि हत्या थी। उनकी मौत के वक्त शरीर पर चोट के निशान थे। जो इशारा करते हैं कि उनकी मौत सुसाइड नहीं बल्कि हत्या थी। अब इस दावे के बाद सुशांत सिंह राजपूत का डेथ केस फिर चर्चा में आ गया है।
रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को हत्या बताने के दावे के बाद अब अदाकारा रिया चक्रवर्ती ने भी इंस्टास्टोरी पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है। जिसके बाद लोग अदाकारा की पोस्ट को डी-कोड करना शुरू कर चुके हैं। अदाकारा की ये पोस्ट एक कविता के अंदाज में लिखा है। जिसमें लिखा है, 'तुम अंगारों पर चले हो। बाढ़ को झेला है और बुराई पर विजय प्राप्त की है। ये बात याद रखो। ताकि अगली दफा जब तुम्हें खुद की शक्तियों पर शक हो।' रिया चक्रवर्ती की ये इंस्टाग्राम पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं रिया चक्रवर्ती
अदाकारा रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। एक्टर की मृत्यु के कुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ा था। अदाकारा ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि मृत्यु से पहले वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप कर अपने घर चली गई थीं। जिसके बाद एक्टर ने उन्हें कई कॉल्स किए थे। बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस में जांच के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन का भी खुलासा हुआ था।

Next Story