मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने लगाई आग, अपनी फीलिंग्स को कविता के जरिए किया बयां

Rani Sahu
20 April 2022 12:25 AM IST
रिया चक्रवर्ती ने लगाई आग, अपनी फीलिंग्स को कविता के जरिए किया बयां
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं. रिया अपने फैंस के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करती रहती हैं. इस बार उन्होंने अपनी फीलिंग्स का इजहार कविता के जरिए किया है. रिया ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपनी भावनाओं को बताती नजर आ रही हैं. रिया ने इस वीडियो में अपना वॉइस ओवर दिया है. रिया की ये कविता वायरल हो गई है.

वीडियो में रिया चक्रवर्ती समंदर की वेव को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'तूफानो से गुज़रते हुए उन लहरों से मुलाक़ात हुई' रिया के इस पोस्ट को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं.
वीडियो में रिया कहती हैं-तूफानों से गुजरते हुए उन लहरों की हस्तियों से मुलाकात हुई. वहां बैठे अपने आप से मिल लिए, हंस दिए, पिघल लिए, संभल लिए और खामखां यू हीं दिल के रास्ते चल दिए. रोशनी से दस्तक दी, पलक झपकते ही हम भी फिसल गए.
फैंस ने किए कमे

रिया के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- शानदार रील्स. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- ब्यूटीफुल साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ चेहरे में नजर आईं थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि वह काम पर वापसी कर रही हैं. मैं बेबी स्टेप के साथ आगे बढ़ रही हैं. मुझे आशा है कि जल्द ही कुछ बड़ा होगा. फिंगर क्रॉस्ड.
Next Story