मनोरंजन

अलीबाग में छुट्टियां इंजॉय कर रही रिया चक्रवर्ती, विला का इतना किराया चुका रही हैं ऐक्ट्रेस

Neha Dani
19 Jan 2022 5:46 AM GMT
अलीबाग में छुट्टियां इंजॉय कर रही रिया चक्रवर्ती, विला का इतना किराया चुका रही हैं ऐक्ट्रेस
x
वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिरी बार फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इस समय महाराष्ट्र के अलीबाग में छुट्टियां इंजॉय (Rhea Chakraborty Lavish Holiday In Alibaug) कर रही हैं। उन्होंने अपने हॉलिडे होम की झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। रिया चक्रवर्ती ने फोटोज और वीडियोज में दिखाया है कि वह खूब मस्ती कर रही हैं।




रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अलीबाग में स्वीमिंग पूल के पास सीढ़ियों पर चलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती ने अपने रूम के अंदर की झलक दिखाई है। उनका ये रूम सभी सुविधाओं से लैस है।




बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती अलीबाग के जिस विला में छुट्टियां मना रही है, जिसमें छह बेडरूम हैं। यहां हरे-भरे लॉन में एक स्विमिंग पूल है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, हर कमरे का एक रात का किराया 32, 500 रुपये है।






साल 2020 में रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी फैमिली ने रिया चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, इस मामले से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती आखिरी बार फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं।


Next Story