मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती की फिल्म 27 अगस्त को रिलीज, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'नारी शक्ति'

Shiddhant Shriwas
13 Sept 2021 8:38 AM IST
रिया चक्रवर्ती की  फिल्म 27 अगस्त को रिलीज, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- नारी शक्ति
x
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार निशाने पर रहीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार निशाने पर रहीं। इस दौरान वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन अब वह धीरे-धीरे एक्टिव हो रही हैं। रिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में वह ग्लैमरस आउटफिट में पोज दे रही हैं। रिया ने ब्रालेट के साथ नेट का टॉप पहना है। साथ ही मैचिंग पैंट है। उनकी इस तस्वीर पर सितारों और फैंस के खूब कमेंट्स और लाइक्स आए हैं।

सितारों ने क्या कहा
तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा- 'PEACE OUT' उन्होंने हैशटैग दिया- #narishakti.
रिया की तस्वीर पर शिबानी दांडेकर ने लिखा- 'हॉट'। अनुष्का रंजन लिखती हैं, 'क्या लग रेली है।' अनुष्का दांडेकर ने कमेंट किया- 'वाओ'। प्रियांक शर्मा ने लिखा- 'अमेज'।
रिया का इंस्टा पोस्ट
इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। वह एक पेड़ के पास खड़ी होकर पोज दे रही हैं और उन्होंने पत्ती पकड़ी हुई है। तस्वीर में रिया ने ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस पहनी है।
काम की बात
रिया की फिल्म चेहरे हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अनु कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए। कोविड के चलते फिल्म की रिलीज डेट कई बार टली थी। बाद में फिल्म 27 अगस्त को रिलीज हुई।
Next Story