मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली राहत, डी-फ्रीज होंगे बैंक अकाउंट्स, लैपटॉप-फोन भी लौटाने के आदेश

jantaserishta.com
10 Nov 2021 4:39 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली राहत, डी-फ्रीज होंगे बैंक अकाउंट्स, लैपटॉप-फोन भी लौटाने के आदेश
x

Sushant Singh Rajput Case: मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने करीब एक साल बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का बैंक अकाउंट डीफ्रीज़ करने का आदेश दिया है. रिया ने कोर्ट में बैंक अकाउंट डीफ्रीज़ करने के लिए एक याचिका लगाई थी. कोर्ट ने रिया के गैजेट को भी डीफ्रीज़ कर दिया है, जिन्हें पिछले साल ज़ब्त किया गया था.

स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आदेश दिया है कि रिया को उनका लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट लौटाए जाएं. बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती के अकाउंट को फ्रीज़ कर दिया गया था. इसके अलावा उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी ज़ब्त कर लिया गया था.
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में लगाई गई अपनी याचिका में कहा था कि उनकी आर्थिक हालत अच्छी नही है, उनके खातों में जमा पैसों के उपयोग की इजाज़त दी जाए, जिसे कोर्ट ने मान लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story