मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती पर चढ़ाई देसी रंग, अदाओं पर मर मिटे लोग

Rani Sahu
22 Feb 2022 11:11 PM IST
रिया चक्रवर्ती पर चढ़ाई देसी रंग, अदाओं पर मर मिटे लोग
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण चर्चा में रही हैं

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी के कारण चर्चा में रही हैं. बीते कुछ वक्त में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किल वक्त देखा है. हालांकि, अब एक बार फिर से वह सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया ने जैसा अपना सबकुछ खो दिया था

रिया ने फिर दिखाया नया अवतार
हालांकि, अब एक बार फिर से वह अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. लगभग हर दिन वह फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं. अब फिर से रिया ने फैंस के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत भी दिख रही हैं.
ट्रेडिनल लुक में कहर ढा रही हैं रिया
इस तस्वीरों में रिया को येलो कलर का लहंगा पहने देखा जा रहा है. उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को लाइट मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट किया है.
इसके साथ उन्होंने गोल्डन बड़े-बडे़ ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनी हैं. उन्होंने इस लिबास में अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाते हुए कई पोज दिए हैं. यहां वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
Next Story