मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती बनीं 'पेट लवर', डॉगी को खाना खिलाते हुए VIDEO हुआ वायरल

Triveni
4 July 2021 6:32 AM GMT
रिया चक्रवर्ती बनीं पेट लवर, डॉगी को खाना खिलाते हुए VIDEO हुआ वायरल
x
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो चुकी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो चुकी हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम आने के बाद से वह सोशल मीडिया से दूर थीं, लेकिन अब वह धीरे-धीरे सक्रिय रहने लगी हैं। रिया चक्रवर्ती अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।


इन दिनों वह अपने नए वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती ढेर सारे कुत्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कुत्तों को खाना खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह व्हाइट एंड ब्लू ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही हैं। कुत्तों को खाना खिलाते हुए रिया चक्रवर्ती हंसती हुई भी नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा, 'पप्पी लव।' सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर जनीश नाम के बच्चे के लिए लोगों से मदद मांगने की वजह से चर्चा में थीं।
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद मांगी थी। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने जनीश नाम के बच्चे के लिए मदद की गुहार लगाई। वीडियो में रिया चक्रवर्ती फैंस से कहती हैं, 'आज मैं आप लोगों के मदद मांगना चाहती हूं।' इसके बाद वह जनीश की तबीयत के बारे में बताती हैं। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती जनीश के इलाज के लिए फैंस से आर्थिक मदद करने की अपील कर रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने पोस्ट भी लिखा है।
रिया चक्रवर्ती ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कृपया जनीश की मदद करें, एक साल के जनीश को एसएमए टाइप-1 है, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है जो आमतौर पर 2 साल की उम्र से पहले बच्चों को मार देती है और इसे केवल जोलगेन्स्मा से ठीक किया जा सकता है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये (2.1 मिलियन अमरीकी डालर) है। अंतिम उपाय के रूप में, उसके माता-पिता ने एक अनुदान संचय शुरू किया है। कृपया उनकी जान बचाने के लिए यथासंभव मदद करें।'


Next Story