मनोरंजन

रितेश ने राखी सावंत संग शादी की शॉकिंग सच्चाई बताई, बोले- शादी जब...

jantaserishta.com
22 Dec 2021 12:56 PM IST
रितेश ने राखी सावंत संग शादी की शॉकिंग सच्चाई बताई, बोले- शादी जब...
x

राखी सावंत के पति रितेश बिग बॉस 15 से निकलने के बाद अपनी दोनों शादियों को लेकर कई शॉकिंग खुलासे कर रहे हैं. शो में और शो के बाद अपने कई इंटरव्यू में राखी को अपनी पत्नी बताने वाले रितेश ने अब राखी संग अपनी शादी को ही वैलिड मानने से इनकार कर दिया है.

रितेश ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि वो राखी सावंत संग अभी तक लीगली मैरिड नहीं हैं. रितेश ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी के साथ डाइवोर्स फाइल कर दिया है. लेकिन अभी उसने साइन नहीं किया है. इसका मतलब यह है कि राखी सावंत लीगल तौर पर अभी तक रितेश की पत्नी नहीं हैं.
Ht को दिए इंटरव्यू में रितेश ने कहा कि जब पहली पत्नी द्वारा उनपर लगाए गए सभी आरोप गलत साबित हो जाएंगे तो वो राखी सावंत से फॉर्मली शादी करेंगे. रितेश ने कहा- मेरी पहली पत्नी ने जो इल्जाम लगाए थे. मुझे पता था कि यह सब है. तो मुझे था कि पहले यह सब क्लियर हो जाए फिर हम फॉर्मली अच्छी तरह से शादी करेंगे.
रितेश ने आगे कहा- मन में बहुत सारे विचार थे. राखी का भी करियर था. मेरे भी बहुत सारे प्रोजेक्ट्स चल रहे थे. रितेश ने पहली पत्नी पर आरोप लगाकर कहा कि उन्होंने तो डाइवोर्स फाइल कर दिया है, लेकिन उनकी पत्नी पेपर्स पर साइन करने से मना कर रही है.
बता दें कि रितेश की पत्नी ने उनपर घरेलू हिंसा करने के भी आरोप लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों को रितेश ने पूरी तरह से गलत बताया. अब तो राखी के बिग बॉस से बाहर आने के बाद ही पता चलेगा कि उनके रितेश संग उलझे रिश्तों की गुत्थी किस तरह सुलझती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story