
x
भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे और जानी मानी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे और जानी मानी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब एक बार फिर इन दोनों एक साथ मिलकर नया गाना रिलीज किया है, जिसे फैंस का ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रितेश और अंतरा के इस नए गाने का नाम है 'लमहर लटकन' (Lamhar Latkan)। इस गाने का वीडियो बेहद शानदार है, जिसमें रितेश पांडे को अपनी को-एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों के बीच प्यार भरी नोक झोक चल रही है। इतना ही नहीं रितेश पांडे गाने में जमकर ठुमके भी लगा रहे हैं।
चंद दिनों पहले रिलीज हुए इस गाने ने दर्शकों को दिल जीत लिया है। गाने में आवाज रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका की है, बोल लिखे मंजी मीत ने लिखे हैं और म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को अबतक 16 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं।
Next Story