मनोरंजन
रितेश पांडे के 'लाल साड़ी' ने बखेरा जलवा, आग की तरह हुआ वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
31 Jan 2021 9:34 AM IST

x
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं,
जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है. रितेश पांडे के नए ही नहीं, पुराने गीतों का जलवा भी अभी भी बरकरार है. रितेश पांडे का सुपरहिट गीत 'गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे (Gori teri chunari ba Lal Lal Re)' को दर्शकों के बीच अभी भी खूब पसंद किया जाता है. इस गाने ने सफलता के नए आयाम रचे थे. अब उनका एक और गाना है जो, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. रितेश पांडे का यह गीत 'लाल साड़ी (Laal Saree)' है, जो संगीतप्रेमियों के बीच धमाल मचा रहा है.
ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल से यह रैप सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसे यूट्यूब पर जमकर देखा भी जा रहा है. रितेश पांडे ने इस गाने को अपनी खास शैली में गाया है. गाने के बोल राहुल रंजन ने लिखे हैं और गाने का कम्पोजिशन भी उन्होंने ही किया है. इस मस्ती भरे गीत के शानदार वीडियो में रितेश पांडे के साथ नेहा ओझा नजर आ रही हैं. वीडियो में रितेश पांडे का लुक बहुत ही शानदार दिख रहा है और नेहा ओझा भी कमाल लग रही हैं.
इस गाने का म्यूजिक गोलू गगन ने दिया है, जबकि कोरियोग्राफर राहुल झा हैं. इसके एडिटर प्रदीप आर कुमार हैं जबकि अमित सिंह को इस गाने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है. राजकुमार सिंह द्वारा निर्मित इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर हैं राहुल रंजन. इसके डीओपी पिंटू हैं. रितेश के इस नए गाने के वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है.
Next Story





