मनोरंजन

रितेश पांडेय ने इस VIDEO पर खुलम खुला किया Romance, देसी अंदाज की वजह से फैंस के दिलों में करते हैं राज

Triveni
15 Dec 2020 6:40 AM GMT
रितेश पांडेय ने इस VIDEO पर खुलम खुला किया Romance,  देसी अंदाज की वजह से फैंस के दिलों में करते हैं राज
x
भोजपुरी गानों की तो दुनिया दीवानी है। इसका क्रेज लोगों सिर चढ़कर बोलता है कि अब तो फिरंगियों ने भी भोजपुरी गाने को अपने अंदाज में गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी गानों की तो दुनिया दीवानी है। इसका क्रेज लोगों सिर चढ़कर बोलता है कि अब तो फिरंगियों ने भी भोजपुरी गाने को अपने अंदाज में गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। इसी बात का ध्यान रखकर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए जाते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

एक्टर सिंगर रितेश पांडे भोजपुरी की दुनिया के जाने माने सुपरस्टार हैं। एक्टर के सभी गाने काफी धमाकेदार होते हैं और रितेश अपने देसी गानों और देसी अंदाज की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में इनका एक नया गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है 'जादो जी के चौकी|

इस गाने को खुद रितेश पांडेय और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने को अब तक 10 मिलियन व्यूज मिल चुके है। इस गाने को रिलीज़ हुए मात्रा दो हफ्ते ही हुए हैं। इस गाने को रितेश पांडेय के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस गाने को एस अर के म्यूजिक के ऑफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।


Next Story