मनोरंजन

Rakhi Sawant के आरोपों पर रितेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरा 3 साल से इस्तेमाल कर...

Rounak Dey
13 Jun 2022 10:58 AM IST
Rakhi Sawant के आरोपों पर रितेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरा 3 साल से इस्तेमाल कर...
x
498A के खिलाफ जनहित याचिका दायर करूंगा कि इसे निरस्त किया जाए। लैंगिक समानता होनी चाहिए।'

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एंटरटेनर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड रितेश पर इल्जामों की झड़ी लगा दी है। यहां तक कि वह बीती आधी रात में पुलिस स्टेशन में रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थीं। राखी सावंत का दावा है कि उनके एक्स-हसबैंड रितेश ने उनके सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक कर लिए हैं, जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने रितेश पर कई इल्जाम लगाए हैं। अब राखी सावंत के आरोपों पर रितेश का बयान भी आया है।

रितेश ने आरोपों पर कही ये बात
रितेश ने 'ईटाइम्स टीवी' के साथ इंटरव्यू में राखी सावंत के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। रितेश ने कहा, 'मैं उनके आरोपों का कानूनी तरीके से जवाब दूंगा। मैं उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा था तब उन्हें लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जब मैंने खर्च करना बंद कर दिया तो उन्होंने मुझ पर इन बातों का आरोप लगाना शुरू कर दिया। क्या आपने कभी किसी रिश्ते को इंस्टाग्राम पोस्ट पर खत्म होते हुए सुना है। आने वाले समय में वह मुझे बदनाम करने के लिए मुझ पर और आरोप लगा सकती है। वह यहां तक कह सकती है कि वह और आदिल बिग बॉस के घर में जाना चाहते हैं। ये सारा ड्रामा वो कर सकती है। मैं उससे बहुत दूर हूं और अपनी जिंदगी में खुश हूं। उसने मुझे जो भावनात्म परेशानी दी है, मैं उससे बहुत दूर हूं। वह पिछले तीन साल से मेरा इस्तेमाल कर रही है। ना उसके पास कार थी और ना ही घर में सामान था। उसके घर में जो कुछ है वो सब मैंने खरीदा है। वह इतनी बेशर्म है कि उसने एक और लड़कते को अवैध रूप से घर में रखा है और जो चीजें मैंने खरीदी हैं उसका इस्तेमाल कर रही है।'
रितेश ने पहली शादी पर भी की बात
राखी सावंत के साथ शादी करने के सवाल पर रितेश ने कहा, 'राखी सावंत को इसके बारे में बात करनी चाहिए। मैं अब सबूतों के साथ ही बात करूंगा।' रितेश ने अपनी पहली शादी पर करते हुए कहा, 'स्निग्धा ने भी मेरे साथ यही किया और राखी सावंत ने वहीं हथकंडा अपनाया। आदमी की जिंदगी मजदूर बनकर रह गई है। वह पैसा लाए और आपको दे, भले ही उसे अपनी किडनी बेचनी पड़े। अगर कोई आदमी इसका विरोध करता है तो उसे सेक्शन 498A की धमकी मिलती है। यहां दोनों महिलाएं अपने मनचाहें पुरुषों के साथ रह रही हैं, दिल्ली में स्निग्धा और मुंबई में राखी सावंत। दोनों ने मुझे लूटा है। राखी सावंत ने मेरा शोषण किया है। मैं अब कानूनी कार्रवाई करूंगा और 498A के खिलाफ जनहित याचिका दायर करूंगा कि इसे निरस्त किया जाए। लैंगिक समानता होनी चाहिए।'

Next Story