मनोरंजन

टिकटॉक बैन होने से बेरोजगार हो गए थे रितेश देशमुख, इस अनुभव से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया

Nidhi Markaam
20 Oct 2021 3:45 AM GMT
टिकटॉक बैन होने से बेरोजगार हो गए थे रितेश देशमुख, इस अनुभव से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया
x
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए इंडस्ट्री में एक पहचान रखते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए इंडस्ट्री में एक पहचान रखते हैं। कॉमेडी रोल से लेकर विलेन के किरदार तक रितेश ने हर रोल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करने वाले रितेश देखमुख सोशम मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ रील्स बनाते भी नजर आते हैं। रितेश और जेनेलिया की इन वीडियोज को फैंस भी काफी पसंद करते है।

वहीं, अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेता रितेश देशमुख ने यह खुलासा किया कि जब भारत में टिकटॉक पर बैन लगाया गया तो उस दौरान उन पर क्या बिती और उन्हें कैसा महसूस हुआ। रितेश ने बताया कि जब देश में टिक टॉक को बैन किया गया तो वह लगभग बेरोजगार हो गए थे। रितेश देशमुख ने अपने इस अनुभव से जुड़ा एक मजेदार किस्सा इंटरव्यू में शेयर किया।

रितेश ने बताया कि उन्होंने टिकटॉक का इस्तेमाल करना तब शुरू किया जब साल 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। उस दौरान उन्होंने सोचा कि इसके जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है। इसी मकसद से उन्होंने टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

लेकिन बाद में जल्द ही इस एप को बैन कर दिया गया जिससे वह काफी परेशान हो गए थे। उस समय उन्हें ऐसा लगा जैसे वे बेरोजगार हो गए हैं। वे सोचने लगे थे – 'हे भगवान, अब मैं क्या करू, जो काम था वह तो चला गया।' लेकिन फिर उन्हें रील्स बनाने का आइडिया आया और उन्होंने जेनेलिया के साथ मिलकर मजेदार रील्स बनाने शुरू किए जिन्हें उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

रितेश और जेनेलिया बीते दिनों टेलीविजन के कुछ मशहूर रियलिटी शोज में भी नजर जा चुके हैं। वह सबसे पहले पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए थे। इसके बाद वह हाल ही में टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर भी नजर आए थे।

केबीसी 13 के मंच पर पहुंचे इस कपल ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की थी। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनेलिया डिसूजा कई साल पहले ही एक्टिंग को छोड़ चुकी हैं। हालांकि, रितेश देशमुख आज भी फिल्मो में नजर आते हैं। आखिरी बार उन्हें अक्षय कुमार और बॉबी देओल के साथ फिल्म हाउसफुल 4 में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Next Story