मनोरंजन

सोहेल खान के घर विराजे गणपति बाप्पा, दर्शन के लिए पहुंचे रितेश और जेनेलिया देशमुख

Gulabi
10 Sept 2021 1:54 PM IST
सोहेल खान के घर विराजे गणपति बाप्पा, दर्शन के लिए पहुंचे रितेश और जेनेलिया देशमुख
x
सोहेल खान के घर विराजे गणपति बाप्पा

पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. हर कोई भगवान गणेश का स्वागत करता दिखाई दे रहा है. ऐसे में रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ सोहेल खान के घर विराजे बाप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे.


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पूरा परिवार गणेश चतुर्थी के त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है. हर साल की तरह इस साल भी उनके घर गणपति बप्पा पधार चुके हैं.



हर साल सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा गणपति बप्पा की पूजा का आयोजन करती हैं. इस साल भी वो बप्पा को लेकर घर आई हैं.

ये तस्वीर सोहेल खान के घर की है जहां गणपति बप्पा का स्वागत करते सभी लोग घर के बाहर नज़र आए.हर साल इसमें ज्यादा भीड़ होती है लेकिन इस बार अर्पिता सहित कुछ लोग ही नज़र आए.सलमान के घर गणपति बप्पा की आरती में शामिल होने रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे. इस त्यौहार में सलमान के घर आरती में शामिल होने कई बड़े सितारे पहुंचते हैं.






Next Story