मनोरंजन

प्रिंटेड ड्रेस में लंदन में स्पॉट हुई रीटा ओरा, एक्ट्रेस का दिखा गॉर्जियस लुक

Neha Dani
3 July 2022 10:30 AM GMT
प्रिंटेड ड्रेस में लंदन में स्पॉट हुई रीटा ओरा, एक्ट्रेस का दिखा गॉर्जियस लुक
x
एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस रीटा ओरा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। लुक के कारण एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में रीटा को लंदन में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो रीटा प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।



हाथ में एक्ट्रेस ने फोन कैरी किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। रीटा की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें रीटा ओरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

Next Story