मनोरंजन

रणबीर कपूर के स्क्रीन सेवर पर रहती है ऋषि कपूर की फोटो, नीतू कपूर बोली- शुरुआती 6 महीने बहुत मुश्किल कटे थे

Subhi
1 May 2022 1:59 AM GMT
रणबीर कपूर के स्क्रीन सेवर पर रहती है ऋषि कपूर की फोटो, नीतू कपूर बोली- शुरुआती 6 महीने बहुत मुश्किल कटे थे
x
लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन इंडस्ट्री में उनके द्वारा किया गया अभूतपूर्व काम उन्हें हमेशा लोगों के बीच जिंदा रखेगा। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी थी

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन इंडस्ट्री में उनके द्वारा किया गया अभूतपूर्व काम उन्हें हमेशा लोगों के बीच जिंदा रखेगा। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी थी, लंबी बीमारी के बाद इसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसे देखकर फैंस भावुक होते नजर आए।

बहुत मुश्किल थे शुरुआती 6 महीने

एक रियलिटी टीवी शो की इस क्लिप में नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। न्यूज 18 के साथ बातचीत में भी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद किया। नीतू कपूर ने कहा कि एक भी ऐसा दिन नहीं होता है जब उनका परिवार ऋषि कपूर को याद नहीं करता है। नीतू कपूर ने कहा कि शुरुआती 6 महीने बहुत ही ज्यादा मुश्किल रहे थे।

स्क्रीनसेवर पर है ऋषि की फोटो

नीतू कपूर ने बताया कि भले ही वह अब धीरे-धीरे मूव ऑन कर चुकी हैं लेकिन फिर भी हर रोज उन्हें ऋषि कपूर की याद आती है। बेटे रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि वह अपने पापा ऋषि कपूर को बहुत ज्यादा मिस करते हैं। नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर कपूर ने अभी भी अपने फोन के स्क्रीनसेवर पर ऋषि कपूर का फोटो लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार रणबीर कपूर भावुक हो जाते हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर के फोन का वॉलपेपर ऋषि कपूर की फोटो है ये बात तब सामने आई थी जब पापाराजी ने ऋषि कपूर के फोन की फोटो क्लिक की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर जल्द ही राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' में काम करती नजर आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी जैसे सितारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं।


Next Story