
x
आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी।
आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म मेरा नाम जोकर से की थी। राज कपूर की ये शानदार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं थी। ऋषि कपूर ने 1973 में बॉबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने ऋषि कपूर को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद एक्टर कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। उन्हें हमेशा पर्दे पर हीरो के रूप में दिखाया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर ने कुछ फिल्मों में खलनायक का रोल भी प्ले किया है। एक्टर बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक थे। उन्हें हमेशा अलग- अलग रोल करना पंसद था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं ऋषि कपूर की उन फिल्मों के बारे में जिसमें उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया।
न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन
Next Story