मनोरंजन

फिटनेस में बहन करीना और करिश्मा को मात देती है Riddhima, देखिए वर्कआउट वीडियो

Neha Dani
10 April 2021 9:23 AM GMT
फिटनेस में बहन करीना और करिश्मा को मात देती है Riddhima, देखिए वर्कआउट वीडियो
x
जिन्हे देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रिद्धिमा एक फ़िटनेस फ्रीक लड़की हैं।

रणबीर कपूर (RANBIR KAPOOR) की बहन रिद्धिमा कपूर (RIDDHIMA KAPOOR) चमक-दमक से दूर ज़िंदगी जीने में विश्वास रखती है। रिद्धिमा खूबसूरती में अपनी कजिन सिस्टर करीना करिश्मा से कम नहीं लेकिन पढ़ाई के बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के बजाय शादी कर ली। रिद्धिमा वैसे तो पेशे से जुलरी डिज़ाइनर हैं लेकिन वह काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी उतना ही ध्यान रखती है। वो जिम, योगा और कई तरह के वर्कआउट करने में समय बिताती हैं।

आपको बता दे कि रिद्धिमा कि बहने करीना और करिश्मा भी अपनी फिटनेस का खासा ध्यान रखती है और यह बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से भी एक है। जिसकी वजह से उन्हें अपने लुक्स और फिटनेस पर काफी ध्यान देना पड़ता है। लेकिन फिटनेस के मामले में कई बार रिद्धिमा अपनी बहने करीना और करिश्मा को भी पीछे छोड़ देती है। बॉलीवुड में भी रिद्धिमा की फिटनेस के चर्चे अक्सर सुनने को मिलते है। ऐसे में रिद्धिमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ किक प्रैक्टिस करती नज़र आ रही है।



हाल ही में रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो ऐग्रेशन के साथ अपने ट्रेनर के हाथ पर किक मारती दिखाई दे रही है। उनके ट्रेनर ने हाथ में किक प्रैक्टिस ग्लव्स पहन रखे है और उन्हें किक प्रैक्टिस करवा रहे है। रिद्धिमा भी आए दिनों अपने वर्कआउट से जुड़ी वीडियोज़ शेयर करती रहती है।

वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन लिखा-'वीकेंड में किकस्टार्ट' #फ्राइडेकिक्स #हर दिन योगा प्रैक्टिस #योगा लाइफ और फिटनेस से जुड़े तमाम हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया है। उनकी इस वीडियो पर लोग जम कर रिएक्शंस दे रहे है और उनके लिए अपना प्यार ज़ाहिर कर रहे है।
आपको बता दे रिद्धिमा ने इससे पहले भी वर्कआउट करते हुए काफी वीडियोज़ शेयर किए है। जिन्हे देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रिद्धिमा एक फ़िटनेस फ्रीक लड़की हैं।


Next Story