मनोरंजन

रिकी केज ने जीता अवॉर्ड, Grammy Award 2023 में बजा भारत का डंका

Neha Dani
6 Feb 2023 8:23 AM GMT
रिकी केज ने जीता अवॉर्ड, Grammy Award 2023 में बजा भारत का डंका
x
उन्होंने ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना अवॉर्ड शेयर किया।
साल 2023 का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड शो ग्रैमी अवॉर्ड्स की चर्चा भारत में भी खूब हो रही है। इस अवॉर्ड शो में संगीत की दुनिया से जुड़े देश दुनिया के मशूहर लोगों को सम्मानित किया गया है। भारत के रिकी केज (Ricky Kej) ने ही इस अवॉर्ड नाइट में अपना जलवा दिखाया है। संगीतकार रिकी केज एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। इस साल उन्हें अपनी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी जीत लिया है, जिसके बाद उन्हें देश और दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। रिकी केज का यह तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड था। उन्होंने ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना अवॉर्ड शेयर किया।
रिकी केज ने जीता अवॉर्ड
ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) जीतने के बाद रिकी केज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है, 'अभी-अभी मैंने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अत्यंत आभारी हूं, थोड़ा हैरान भी हूं। मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।' रिकी केज के एल्बम को सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था। उनके अलावा, इस कैटगरी में और भी संगीतकार नॉमिनेट हुए थे,
Next Story