ऋचा को ऑफर हुआ था ऋतिक की मां का रोल

Harrison Masih
27 Nov 2023 12:21 PM IST
ऋचा को ऑफर हुआ था ऋतिक की मां का रोल
x

मुंबई : ऋचा चड्ढा ने पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘फुकरे 3’ में ‘भोली पंजाबन’ के जोशीले किरदार के लिए काफी तारीफें बटोरी थीं। इस बीच ऋचा ने याद किया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें उनसे बड़े ऋतिक रोशन की मां की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। ऋचा ने एबीपी न्यूज के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान यह खुलासा किया।

जब ऋचा से पूछा गया कि क्या उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर पर गुस्सा आता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं असल में परेशान थीं क्योंकि मैं उस समय 21 साल की थीं। हालांकि किसी ने कास्टिंग डायरेक्टर को यह कहा था कि मैं बड़ी उम्र की महिलाओं का रोल अच्छे से कर सकती हूं इसलिए बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने मुझे यह भूमिका ऑफर कर दी। मैंने उसी समय यह रोल निभाने से मना कर दिया। उसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कभी बुलाया नहीं वो अलग बात है।
मुझे बहुत बुरा लगा कि आप युवा अभिनेताओं को ले रहे हैं और उन्हें बूढ़ा बना रहे हैं। यह न केवल उनके लिए बल्कि उन पुराने कलाकारों के साथ भी अन्याय था जो इस भूमिका के लायक थे। उल्लेखनीय है कि ऋचा अभी 36 और ऋतिक 49 साल के हैं। बता दें कि ऋचा अब अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में नजर आने वाली हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story