मनोरंजन

Richa ने बताया क्यों की दूसरे धर्म में शादी

Mohammed Raziq
6 Jun 2024 5:31 PM IST
Richa ने बताया क्यों की दूसरे धर्म में शादी
x
Mumbai मुंबई : एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उन्होंने 'लज्जो' का किरदार निभाया था। ऋचा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। ऋचा ने साल 2020 में अभिनेता अली फजल से शादी की थी। इसके बाद दोनों को काफी ट्रॉल किया गया था। अब ऋचा ने इस पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने दूसरे धर्म में शादी करने का फैसला क्यों लिया।
ऋचा ने 'गैलाटा इंडिया' संग बातचीत में कहा कि अगर आप अपनी पसंद पर अड़े रहते हैं और आपका परिवार आपके साथ है, आपका सपोर्ट करता है, तो बाकी चीजें मायने नहीं रखती हैं। जैसा कि मैंने कहा, एक इंसान पहले इंसान होता है और जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो आप किसी फिल्टर की तरह काम नहीं करते हैं। जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो बस यही होता है। जब हम अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने के लिए तैयार थे तब हमने इसे सार्वजनिक किया था।
इसके बाद हम खुलकर साथ में घूमने लगे थे। मैंने रिलेशनशिप तब कन्फर्म किया था, जब हम साल 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। गौरतलब है कि ऋचा और अली की पहली मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। कपल ने साल 2020 में कोरोनाकाल के दौरान गुपचुप शादी कर ली थी। साल 2022 में उन्होंने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोबारा शादी की।
Next Story