मनोरंजन

पेरेंट्स बने ऋचा चड्ढा और अली फजल, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

jantaserishta.com
18 July 2024 3:44 PM IST
पेरेंट्स बने ऋचा चड्ढा और अली फजल, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
x
मुंबई: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल पेरेंट्स बन गए हैं। ऋचा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने एक बयान में बताया कि 16 जुलाई को उनके परिवार में "हेल्दी बेबी गर्ल" आई है।
कपल ने कहा, ''हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई 2024 को हमारे यहां हेल्दी बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार तथा आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।'' इसी साल फरवरी में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था : '1+1=3' एक छोटी सी धड़कन दुनिया की सबसे तेज साउंड है।
दोनों की मुलाकात साल 2012 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो गहरी होती-होती प्यार में बदल गई। एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था कि पहले प्यार का इजहार उन्होंने ही किया था और अली ने तीन महीने के बाद 'हां' में जवाब दिया था। दोनों ने लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को राज रखा था। मालदीव ट्रिप के दौरान अली ने ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की, और 4 अक्टूबर 2022 को रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से लखनऊ में शादी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story