मनोरंजन

पति को पैशनेट Kiss करती नजर आई रिया कपूर, रोमांटिक हुआ कपल

Gulabi
6 Oct 2021 1:43 PM GMT
पति को पैशनेट Kiss करती नजर आई रिया कपूर, रोमांटिक हुआ कपल
x
रोमांटिक हुआ कपल

एक फोटो में जहां रिया के पति करण केक की तरफ देख रहे हैं और रिया उनके माथे को चूमती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में रिया और करण एक दूसरे को लिप-लॉक करते दिख रहे हैं। बता दें कि रिया और करण हाल ही में वेकेशन एन्जॉय करने मालदीव्स गए थे।

इन फोटोज को शेयर करते हुए रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा- सभी चीजों में मेरे पार्टनर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके साथ हर साल और ज्यादा मैजिकल होने के साथ ही सभी इच्छाएं पूरी करने वाला होता है। ऐसा कोई नहीं है, जिसके साथ मैं आगे बढ़ूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त, 2021 को एक सीक्रेट सेरेमनी में 7 फेरे लिए थे। कोरोना के चलते इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारवालों के अलावा बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया था। रिया कपूर और करण बूलानी एक-दूसरे को 13 साल से जानते हैं।

रिया कपूर और करण बूलानी का अफेयर 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करने के दौरान शुरू हुआ था। 2013 में ऐसी खबरें आईं कि कपल शादी करने वाला है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रिया कपूर की बात करें तो वो एक फैशन डिजाइनर हैं। बड़ी बहन सोनम कपूर की ज्यादातर ड्रेसेस वे खुद ही डिजाइन करती हैं। उनका अपना फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम Rheson है।
वहीं, करण बूलानी बिजनेसमैन होने के साथ ही साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। 1982 में पैदा हुए करण ने करियर की शुरुआत एडवर्टाइजिंग की दुनिया से की थी। करण ने ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। बेहद कम उम्र में ही करण ने कई एडवर्टाइज का निर्माण कर लिया था।
ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई पूरी करने के बाद करण भारत लौट आए। यहां उन्होंने विज्ञापनों का डायरेक्शन शुरू किया। करण ने कई नामी-गिरामी कंपनियों जैसे गूगल, मास्टरकार्ड, नाइकी, पेप्सी, लॉरिअल पेरिस जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन तैयार किए हैं।
करण बूलानी ने 2016 में अपने ससुर यानी अनिल कपूर की टीवी सीरीज '24' को भी डायरेक्ट किया था। इस सीरीज के आधे यानी 10 एपिसोड्स उन्होंने खुद डायरेक्ट किए थे। बाद में यह भारत की सबसे बड़ी टीवी सीरिज बनी। इसमें अनिल कपूर के अलावा टिस्का चोपड़ा, मंदिरा बेदी, मधुरिमा तुली, साक्षी तंवर, अनीता राज, अंगद बेदी और सुमित कौल ने भी काम किया है।

करण बूलानी अपने ससुर अनिल कपूर से क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। यहां तक कि वो उन्हें अपना मेंटर और सोर्स ऑफ इन्सपिरेशन भी मानते हैं। इसके अलावा करण रिया के चचेरे भाई अर्जुन कपूर के भी अच्छे दोस्त हैं। वो कई बार रिया और सोनम के अलावा अपने साढू भाई आनंद आहूजा के साथ भी हैंगआउट करते नजर आ चुके हैं।

अनिल कपूर की बेटी ने हाल ही में पूल फोटो शेयर किया है




Next Story