मनोरंजन

रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बलूनी से करने जा रही हैं शादी, पढ़े जब सोनम कपूर ने क्रैश की पहली डेट

jantaserishta.com
14 Aug 2021 12:20 PM IST
रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बलूनी से करने जा रही हैं शादी, पढ़े जब सोनम कपूर ने क्रैश की पहली डेट
x

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शनिवार को शादी करने जा रही हैं. रिया अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर रही हैं. हालांकि अभी कपल ने शादी को लेकर कंफर्म नहीं किया है. खबरें हैं कि अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर रिया-करण की शादी होगी. ये 2-3 दिन का फंक्शन होगा.

वैसे करण बूलानी और रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर के बीच अच्छा बॉन्ड है. दोनों के बीच खूब मस्ती मजाक भी होता है. तभी को सोनम कपूर ने रिया और करण की पहली डेट को क्रैश कर दिया था. इसका खुलासा किसी और ने नहीं खुद करण बूलानी ने सोशल मीडिया पर किया. करण का इंस्टा पर 9 जून 2020 का पोस्ट है जहां उन्होंने रिया और सोनम संग एक फोटो शेयर की है.
कैप्शन में लिखा है- सोनम ने मेरी रिया के साथ पहली डेट क्रैश की थी और कभी नहीं छोड़ा. लव यू सीनियर. इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए रिया ने करण संग अपनी पहली डेट की डिटेल्स का खुलासा करते हुए बताया था कि उनकी पहली डेट को लेकर शर्त लगी थी, जिसमें करण हार गए थे. करण ने इस हार को अपनी सबसे बेहतरीन जीत बताया था. रिया ने कमेंट में लिखा था- टेक्निकली ये पहली डेट नहीं थी. टेक्निकली तुम शर्त हार गए थे. मुझे तो ये तक याद नहीं कि शर्त किस बात की लगी थी. ये सबसे बेस्ट जीत थी. इस पर सोनम कपूर ने भी कमेंट कर लिखा- कभी नहीं छोड़ूंगी.
बात करें रिया की शादी की तो अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले के बाहर तैयारियां होती हुई देखी जा रही हैं. लाइट्स से घर को सजाया गया है. रिया और करण सालों से एक दूसरे को जानते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story