मनोरंजन

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं रिया कपूर, बिकिनी पहन दिखाया ग्लैमरस अंदाज

Rounak Dey
19 Sept 2022 8:19 AM IST
मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं रिया कपूर, बिकिनी पहन दिखाया ग्लैमरस अंदाज
x
फैंस रिया की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने बेशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम ना रखा हो, लेकिन वो अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं.

रिया कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के कैप्शन को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनके मालदीव वेकेशन की तस्वीरें हैं.



तस्वीरों में रिया कपूर को वाइन कलर की बिकिनी पहने हुए देखा जा सकता है. साथ ही वो मिरर सेल्फी क्लिक करती हुई दिखाई दे रही हैं.


रिया कपूर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लैक श्रग कैरी किया है. साथ ही गॉग्लस भी लगा रखे हैं.

तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया कपूर ने बताया है कि उन्होंने अपने हस्बैंड के फोन से क्लिक किया है.

रिया कपूर बेशक एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन उनका जलवा किसी बड़ी एक्ट्रेस से बिल्कुल भी कम नहीं है. इसका अंदाजा उनकी तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है.

रिया कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अगर गौर करेंगे तो एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और सिजलिंग तस्वीरें देखने को मिलेंगी.

वहीं अगर बात करें तो रिया कपूर भी अपनी बहन सोनम कपूर से कम खूबसूरत नहीं हैं. फैंस रिया की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.


Next Story