मनोरंजन

रिया कपूर और करण बूलानी ने शादी के 2 दिन बाद रखी रिसेप्शन पार्टी, फराह खान, मसाबा गुप्ता सहित पहुंचे ये सितारे

Rani Sahu
16 Aug 2021 4:36 PM GMT
रिया कपूर और करण बूलानी ने शादी के 2 दिन बाद रखी रिसेप्शन पार्टी, फराह खान, मसाबा गुप्ता सहित पहुंचे ये सितारे
x
14 अगस्त 2021 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर शहनाइयां बजीं। उनकी छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली

14 अगस्त 2021 को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर शहनाइयां बजीं। उनकी छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली। रिया और करण ने परिवार ऐर कुछ करीबी दोस्तों के बीच शादी रस्में पूरी कीं। शादी को दो दिन बाद आज यानी 16 अगस्त को रिया और करण ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी है। जिसमें बॉलीवुड से नई नामी हस्तियां शामिल हुई हैं।

रिया कपूर और करण बूलानी के वेडिंग रिसेप्शन में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में उनके पिता अनिल कपूर ने झकास एंट्री मारी। अनिल कपूर बेटी के रिसेप्शन में पीले रंग का कुर्ता और उसके ऊपर ग्रे रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे। अनिल कपूर इस दौरान बेहद हैंडसम लग रहे थे।

अनिल कपूर के अलावा अर्जुन कपूर भी रिया के वेडिंग रिसेप्शन में सूट- बूट में पहुंचे। वहीं अर्जुन की बहन अंशुला कपूर भी रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पर्पल रंग की फ्लोरल ड्रेस में पहुंचीं। अंशुला कपूर इस दौरान बेहद प्यारी और क्यूट लग रही थीं। वेडिंग रिसेप्शन के गेस्ट्स में सबसे ज्यादा लाइम लाइट खुशी कपूर ने बटोरी। खुशी फंक्शन में सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इस डीप नेक फ्लोरल ड्रेस में खुसी कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके ऊपर से किसी की निगाहें हट ही नहीं रही थीं।

इसके अलावा इस रिसेप्शन पार्टी में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई थीं। वहीं फराह खान, संजय कपूर, महीप कपूर और उनका बेटा भी शामिल हुए। इसके अलावा भी इस वेडिंग रिसेप्सन में अन्य मेहमान पहुंचे थे। बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बेहद ही सादगी के साथ हुई। शादी के बाद अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


Next Story