मनोरंजन

रिया कपूर ने खास अंदाज में मनाया करण बूलानी का 39वां जन्मदिन

Rani Sahu
23 Jun 2022 11:00 AM GMT
रिया कपूर ने खास अंदाज में मनाया करण बूलानी का 39वां जन्मदिन
x
बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर रिया कपूर (Rhea Kapoor) आज अपने पति करण बूलानी (Karan Boolani) 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है

बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर रिया कपूर (Rhea Kapoor) आज अपने पति करण बूलानी (Karan Boolani) 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर रिया कपूर ने पति को बेहद अनोखे अंदाज में सोशल मीडिया पर विश किया है। रिया ने करण के बर्थडे पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये कपल रोमांटिक होता नजर आ रहा है।

इन तस्वीर में आप देख सकते हैं करण ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। तो वहीं रिया क्रीम कलर की डीप नेक ड्रेस में कहर ढाह रही हैं। तस्वीरें में दोनों कैंडल लाइड डिनर करते दिख रहे हैं। रिया की तस्वीरों में रिया करण को किस करती नजर आ रही हैं। वहीं दोनों की इस रोमांटिक शाम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
तस्वीरों के शेयर करते हुए रिया कपूर ने बेहद प्यार भरा मैसेज भी लिखा है- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं हर चीज में मेरे पार्टनर को। आपके साथ हर साल अधिक जादुई और पूरा करने वाला होता है। ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं बड़ा हो जाऊं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हुं।' बता दें इस खास दिन को ये कपल राजस्थान में सेलिब्रेट कर रहा है।
वैसे रिया कपूर के अलावा सोनम कपूर ने भी जीजा करण बूलानी को जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की उन्हें विश किया है। सोनम कपूर ने करण के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे दोनों काफी मस्ती करती दिखाई दे रहे हैं। वैसे करण बूलानी और रिया की बड़ी बहन सोनम कपूर के बीच अच्छा बॉन्ड है। दोनों के बीच खूब मस्ती मजाक भी होता है।


Next Story