मनोरंजन
रिया चक्रवर्ती का सुशांत सिंह राजपूत की बहन को जवाब! बोली- 'अपने घमंड से...'
Rounak Dey
16 July 2022 10:07 AM IST

x
उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह के लिए रिया ही ड्रग्स खरीदतीं थीं। इसमें रिया के भाई शौविक भी शामिल थे।
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस के गुस्से का शिकार बनीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया को लोग उनकी मौत का जिम्मेदार मानते हैं और लगभग उनकी हर पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं। हाल ही में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने उस वक्त तो कोई जवाब नहीं दिया पर अब अपनी एक इंस्टा स्टोरी में उन्होंने इशारों ही इशारों में प्रियंका को इन सबसे ऊपर उठने की सलाह दी है।
रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है- इन सभी शोर से ऊपर उठो, अहंकार से ऊपर उठो, इतना ऊपर उठो कि वे केवल तुम पर उंगली उठा सकें। क्योंकि आप वहीं हैं जहां वे कभी नहीं हो सकते। तुम शांति में हैं। तुम प्यार से उड़ते हो। जब वे आपको कोई कारण नहीं देते तब भी आप करुणा महसूस करते हैं। उन्हें सोचने दो...तुम काफी हो। तुम पूर्ण हो। आप जैसे हैं वैसे ही प्यारे हैं। उन्हें खुद को बताने की इजाजत मत दो'।
दरअसल हाल ही में टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया के लिए कहा कि वो ही उनके भाई की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। प्रियंका ने कहा- '2019 में रिया चक्रवर्ती सुशांत की जिंदगी में आई और घुस गई थी। पहली बार उसने मेरे और मेरे भाई के बीच 6 दिनों के अंदर ही एक विवाद पैदा कर दिया था। मेरे भाई के साथ तब से गलत होना शुरू हुआ जब से रिया उसकी जिंदगी में आई।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चार्जशीट फाइल कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह के लिए रिया ही ड्रग्स खरीदतीं थीं। इसमें रिया के भाई शौविक भी शामिल थे।
Next Story





