मनोरंजन

Bigg Boss 15 में नज़र आएंगी Rhea Chakraborty, मिली है मोटी रकम ऑफर

Rani Sahu
29 Sept 2021 8:59 PM IST
Bigg Boss 15 में नज़र आएंगी Rhea Chakraborty, मिली है मोटी रकम ऑफर
x
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) का मेगा प्रीमियर 2 अक्टूबर को किया जाएगा

Bigg Boss 15: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का मेगा प्रीमियर 2 अक्टूबर को किया जाएगा. इस रियलिटी शो में हमें किन-किन सेलिब्रिटीज को देखने का मौक़ा मिलेगा, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ख़बरें हैं कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), निशांत भट्ट (Nishant Bhat) आदि इस शो में नज़र आ सकते हैं. इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रही हैं. जी हां, रिया को हाल ही में बिग बॉस से जुड़े एक स्टूडियो में देखा गया है जिसके बाद से ऐसी अटकलें हैं कि एक्ट्रेस इस शो में नज़र आ सकती हैं.

यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 15' में आने के एवज में रिया चक्रवर्ती को भारी भरकम रकम ऑफर की जा रही है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को हर हफ्ते 35 लाख रुपए तक ऑफर किए जाएंगे. कह सकते हैं कि यदि यह दावे सच हैं तो रिया अब तक की सबसे महंगी कंटेस्टेंट साबित होंगी. वैसे आपको बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस का फॉर्मेट ही ऐसा है जहां कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा और कंट्रोवर्सी होना आम बात है. Bigg Boss 15 में नज़र आएंगी Rhea Chakraborty, एक हफ्ते के मिलेंगे 35 लाख रुपये?
ऐसे में रिया का शो में होना सोने पर सुहागा साबित हो सकता है. असल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया का विवादों से नाता रहा है. सीबीआई से लेकर नारकोटिक ब्यूरो तक ने रिया से सुशांत केस को लेकर लंबे समय तक पूछताछ की थी, यहां तक कि एक्ट्रेस को जेल की हवा भी खाना पड़ी थी. ऐसे में यदि रिया रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनती हैं तो शो की टीआरपी में उछाल आना तय माना जा सकता है.


Next Story