मनोरंजन
साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी के लिए अलीबाग स्पॉट हुईं रिया चक्रबर्ति, जींस में दिखा कैजुअल look
Shubhra Nandy
11 April 2021 8:58 AM IST

x
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ति (Rhea Chakroberty ) बीते साल काफी मुश्किलों से गुजरी।
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ति (Rhea Chakroberty ) बीते साल काफी मुश्किलों से गुजरी। साल 2020 में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब रिया अपनी नार्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही हैं। इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट वायरल तस्वीरें दे रही हैं। जहां उन्हें अलीबाग (Rhea In Alibag )में स्पॉट किया गया है।
दरअसल रिया चक्रवर्ती आज गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुईं जहां एक्ट्रेस काफी कैजुअल लुक में दिखीं। रिया ने ब्लू जींस और ब्लैक टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही सेफ्टी के तौर पर रिया ने व्हाइट कलर का मास्क भी लगाया था।
रिया तस्वीरों में काफी कैज़ुअल लुक में नजर आई। रिया ने स्टाइलिश बैग भी केरी किया था। रेड कलर का साइड बैग काफी यूनिक लग रहा था।
रिया चक्रवर्ती, मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग को रवाना होती देखी गईं। इस मौके पर एक्टर साकिब सलीम और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ नजर आए। बताया जा रहा है कि ये सभी साथ में रवाना हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीबाग में साकिब का जन्मदिन मनाया गया। ऐसे में सभी अलीबाग में जश्न के लिए इकट्ठे हुए।
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम ने साथ में फिल्म मेरे डैड की मारुती में काम किया था। जल्द ही रिया, डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स केस में नाम आने के बाद रिया की लाइफ अब नॉर्मल ज़िंदगी की पटरी पर धीरे धीरे ही सही लौट जरुर रही है। मालूम हो कि पिछले साल रिया के लिए मुश्किल भरा रहा था। जून 2020 में उनके प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। सुशांत के परिवार ने बेटी की खुशकुशी के लिए रिया को जिम्मेदार ठहराया और उनपर केस कर दिया। फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही हैं। वहीं एनसीबी ने भी उन्हें ड्रग्स सप्लाई करने को लेकर चल रहे एक केस में आरोपी बनाया है।
Next Story





