
x
Mumbai मुंबई। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती जल्द ही वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर किया। इस वीडियो में रिया काफी भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सेट पर जाने के लिए उन्हें 7 साल हो गए हैं, लेकिन उनके अंदर का जुनून आज भी वैसा ही है। रिया ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "सेट पर गए हुए मुझे 7 साल हो गए हैं, लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरे अंदर का एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुककर इंतजार करता रहा और अब मैं फिर से यहां हूं—अपनी जिंदगी के चैप्टर 2 में।"
रिया ने आगे कहा, "सच ही कहा गया है कि जिंदगी वही होती है जो तब घटती है जब हम कुछ और योजनाएं बना रहे होते हैं।"
रिया के फैंस उनकी इस वापसी से काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रिया ने कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में अभिनेत्री ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो 'टीन दीवा' से की थी, जिसके बाद वह एक लोकप्रिय वीजे बनीं। उन्होंने 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से एक्टिंग की शुरुआत की और 2013 में 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में कदम रखा। अब वे नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से 7 साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं।
यह सीरीज सत्ता, खून के रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती एक हाई-वोल्टेज कॉर्पोरेट ड्रामा है। ऐसा पहली बार अनिल कपूर और विजय वर्मा स्क्रीन में साथ में नजर आएंगे।
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज में रिया के अलावा, अनिल, विजय, आकाश खुराना, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अनंत नाग, कंवलजीत सिंह, ध्रुव सहगल, नंदिश संधू, टीना देसाई, और रायमा सेन समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।
Tagsरिया चक्रवर्तीफैमिली बिजनेसवेब सीरीजहंसल मेहताअनिल कपूरविजय वर्मानेहा धूपियानेटफ्लिक्सबॉलीवुड वापसीइंस्टाग्राम पोस्टअभिनेता रिया चक्रवर्तीहाई-वोल्टेज ड्रामाकॉर्पोरेट ड्रामानए प्रोजेक्टअभिनेता अपडेटसीरीज रिलीजफैंस प्रतिक्रियारिया चक्रवर्ती 2026वेब शोजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





