मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप...कहा- बहन और जीजा लाते थे ड्रग्स

jantaserishta.com
7 Jun 2021 7:15 AM IST
रिया चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप...कहा- बहन और जीजा लाते थे ड्रग्स
x

फाइल फोटो 

बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ड्रग्स कनेक्शन मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का NCB को दिया इकबालिया बयान सामने आया है. इस बयान में रिया ने सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हुए हैं.

दवाओं के बारे में चिंतित
मैं यह बताना चाहती हूं कि जिन चीजों का ऊपर जिक्र है वो डॉक्टर निकिता का प्रिस्क्रिप्शन है. ( जैसा कि मैसेज और प्रिस्क्रिप्शन की कॉपी में लिखा गया है) ऐसा दिख रहा है कि शोविक और मैं गूगल के जरिये Clomnezepan के साइड इफेक्ट्स के बारे में बात कर रहे हैं. डॉक्टर से बात करने के बाद उन्होंने उन दवाओं को प्रिस्क्रिप्शन के मुताबिक जारी रखने का सुझाव दिया.
'सुशांत की हालत ठीक नहीं थी'
रिया अपने बयान में लिखती हैं, सुशांत की हालत ठीक नहीं थी और उसकी हालत और खराब होती जा रही थी इसलिए शोविक चिंतित था. Clomnezepan और उसके साइड इफेक्ट के बारे में हम डिस्कस कर रहे थे. डॉक्टर निकिता से चेक करने के बाद यह पता लगा कि हमें गूगल डॉक्टर नहीं बनना चाहिए.
'सुशांत को भर्ती होने की जरूरत थी'
मैं यह भी जोड़ना चाहती हूं कि 08 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने एक व्हाट्सएप मैसेज अपनी बहन प्रियंका से रिसीव किया. उस मैसेज में इस बात का जिक्र था कि librium 10 mg, nexito, इत्यादि जो ड्रग्स थे NDPS में, सुशांत इन दवाओं का सेवन करे. उसने कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर तरुण की एक पर्ची मुहैया करवाई. उन्होंने सुशांत को OPD पेशेंट के लिए मार्क किया है. बिना उससे मिले और ऑनलाइन कंसल्टेशन किये हुए. इसका मतलब सुशांत को तुरंत अस्पताल की जरूरत थी. इन दवाओं को Psyclitists कंसल्टेशन के बिना नहीं दिया जा सकता है.
'ड्रग्स से हो सकती थी सुशांत की मौत'
रिया अपने बयान में लिखती हैं कि मैं यह विनती करती हूं कि इस बात को नोट किया जाए कि इन ड्रग्स से उसकी यानी उस समय मौत हो सकती थी क्योंकि उसकी बहन मीतू, उसके साथ 8 से 12 जून के दौरान रह रही थी. मैंने मुम्बई पुलिस को यह भी सूचना दी है और उन्होंने इस बात का संज्ञान भी लिया है.
'मुझसे मिलने से पहले भी वो नशे का आदी था'
मैं यह जोड़ना चाहती हूं कि सुशांत 18 साल की उम्र से ऊपर का था. वह Marijuana का सेवन करता था, बिना मेरी सहमति के. वह इसका सेवन मुझसे मिलने के पहले भी कर रहा था. वह मेरे पास आता था. इस कोशिश में ताकि उसको Marijuana मिल सके या फिर वह इसे मुझे ऑफर करे.
घरवालों को पता था सुशांत को है नशे की लत
रिया ने लिखा है, मैंने अस्पताल में उसके दाखिले की कोशिश की जिसका मेरे पास सबूत है. लेकिन उसकी सहमति नहीं थी इसलिए वह अस्पताल में भर्ती नहीं हो सका. मैं यह भी जोड़ना चाहती हूं कि सुशांत के घरवाले यह बात भली-भांति जानते थे कि उसे Marijuana की लत लग चुकी थी. मैं यह भी बताना चाहती हूं कि उसकी बहन और जीजा सिद्धार्थ Marijuana का सेवन करते थे सुशांत के साथ और उसके लिए लाया भी करते थे.
पिछले साल हुई थी सुशांत की मौत
बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने आपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को धक्का लगा था. सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस, फिर बिहार पुलिस और फिर सीबीआई ने इस मामले की तहकीकात की थी. हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या नहीं. मौत के एक साल बाद भी सुशांत के चाहने वालों और परिवार के मन में कई सवाल कायम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story