मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने 'ब्रालेट' टॉप पहन करवाया फोटोशूट, अंदाज फैंस को खूब पसंद आया

jantaserishta.com
8 Nov 2021 8:59 AM IST
रिया चक्रवर्ती ने ब्रालेट टॉप पहन करवाया फोटोशूट, अंदाज फैंस को खूब पसंद आया
x

मुंबई: दिवाली पर बॉलीवुड सितारों की तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा रहा। सितारों ने ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो सेलिब्रेशन के मूड में दिखे। अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपनी दिवाली की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं। उनकी इस तस्वीर को फैन्स पसंद कर रहे हैं और अभी तक लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है।

रिया ने ब्रालेट चोली के साथ लहंगा पहना है। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा ले रखा है। व्हाइट और पीच कलर के इस लहंगे में रिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कानों में झुमके उनके इस लुक को कंपलीट कर रहे हैं। उन्होंने सोफे पर बैठकर पोज दिया।
रिया ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में दीया और हाथ जोड़ने का इमोटिकॉन बनाया। परिवार के साथ सेलिब्रेशन के मौके पर रिया बेहद खुश नजर आईं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया ने पिछले साल दिवाली नहीं मनाई थी। सुशांत के जाने के बाद रिया काफी समय तक सोशल मीडिया से भी दूर रहीं लेकिन अब वह फिर से सामान्य जिंदगी की ओर हैं और समय-समय पर पोस्ट साझा करती रहती हैं।
रिया की फिल्म 'चेहरे' इसी साल 27 अगस्त को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अनु कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story