मनोरंजन

बर्थडे गर्ल ईशा कोप्पिकर के खुलासे, इस कारण दो फिल्मों से कर दिया था बाहर

Rounak Dey
19 Sept 2022 10:31 AM IST
बर्थडे गर्ल ईशा कोप्पिकर के खुलासे, इस कारण दो फिल्मों से कर दिया था बाहर
x
हाल ही ईशा कोप्पिकर वेब सीरीज 'दहनम' में नजर आईं।

एक्ट्रेस Isha Koppikar याद हैं? वही ईशा कोप्पिकर जिन्हें लोग 'खल्लास गर्ल' के नाम से जानते हैं? रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' में किए गए आइटम नंबर 'खल्लास गर्ल' के बाद से रियल लाइफ में उन्हें इसी नाम से पहचाना जाने लगा। ईशा कोप्पिकर कई साल से बॉलीवुड से दूर हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म 2011 में आई थी। ईशा कोप्पिकर का 19 सितंबर को बर्थडे (Happy birthday Isha Koppikar) है। बॉलीवुड से दूर वह कहां और क्या काम कर रही हैं जानते हैं? ईशा कोप्पिकर आज एक बिजनसवुमन हैं। वह करोड़ों का बिजनस संभालती हैं। यहां जानिए 'खल्लास गर्ल' के बिजनस से लेकर करोड़ों की कमाई और सनसनीखेज खुलासों के बारे में:

साउथ फिल्मों से की शुरुआत
ईशा कोप्पिकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में एक तेलुगू फिल्म से की थी। इस फिल्म में वह एक गाने में नजर आई थीं। एक हीरोइन के रूप में ईशा कोप्पिकर की पहली फिल्म Kadhal Kavidhai थी। तमिल भाषा की इस फिल्म के लिए ईशा कोप्पिकर को फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था।
पॉकेट मनी के लिए की मॉडलिंग
ईशा कोप्पिकर ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका कभी शोबिज और एक्टिंग की दुनिया में आना होगा। ईशा के परिवार में सारे डॉक्टर हैं। लेकिन ईशा ने सिर्फ पॉकेट मनी की चाहत में मॉडलिंग शुरू की। यहीं से उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिला और फिर 'खल्लास गर्ल' बनकर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की।

11 साल से बॉलीवुड से दूूर, यहां थीं बिजी
ईशा कोप्पिकर की भले ही 2011 से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन बीच-बीच में उन्होंने साउथ की कुछेक फिल्में और वेब सीरीज कीं। जल्द ही वह हिंदी फिल्म 'अस्सी नब्बे पूरे सौ' और एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही ईशा कोप्पिकर वेब सीरीज 'दहनम' में नजर आईं।

Next Story