मनोरंजन

फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर इस फिल्म के फर्स्ट लुक को किया रिवील, दिया ये मैसेज

Rounak Dey
7 Aug 2022 12:51 PM IST
फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर इस फिल्म के फर्स्ट लुक को किया रिवील, दिया ये मैसेज
x
अमिताभ और बोमन जैसे बेहतरीन सितारों को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) बीते लंबे दिनों से चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अनुपम खेर (Anupam Kher), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), बोमन ईरानी (Boman Irani) स्टारर फिल्म का फर्स्ट लुक (Uunchai First Look ) रिवील हो गया है। फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर फिल्म के फर्स्ट लुक को रिवील किया गया है, जिसे पसंद किया जा रहा है। पोस्टर अपने आप में इस फिल्म की खासियत बयां करती है कि दोस्ती से बढ़कर, इस जिंदगी में और क्या है।


ट्रेकिंग करते दिखे अमिताभ, अनुपम और बोमन
उंचाई के फर्स्ट लुक में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी को हिमालय में ट्रेकिंग करते हुए दिखाया गया है, जहां पीछे माउंट एवरेस्ट की खूबसूरती झलक रही है। टीजर पोस्टर में सबसे ऊपर टैगलाइन में लिखा है- 'दोस्ती ही उनकी प्रेरणा थी'। 11 नवम्बर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार उंचाई फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, डैनी डेन्जोंगपा, नफीसा अली सोढ़ी, परिणीति चोपड़ा और सारिका जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।




एक्साइटिड हैं सोशल मीडिया यूजर्स
बता दें कि 'उंचाई ', राजश्री प्रोडक्शन की 60वीं फिल्म है, साथ ही डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की ये सातवीं डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म है। सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म के कई वजहों से एक्साइटिड नजर आ रहे हैं, जिसकी एक वजह जहां सूरज का निर्देशन है तो दूसरी ओर दमदार स्टार कास्ट। अनुपम खेर, अमिताभ और बोमन जैसे बेहतरीन सितारों को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

Next Story