मनोरंजन
खुलासा किया: इनके बगैर हमारी दुकान नहीं चलती है....अमिताभ बच्चन ने कही ये बातें
jantaserishta.com
21 Nov 2022 10:34 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
देखें वीडियो।
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी कितनी हाई है, ये किसी से छुपी नहीं है. उनके नाम और शख्सियत का असर ऐसा है कि कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के तौर पर लोग किसी और को देखना पसंद ही नहीं करते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस क्विज शो के एक दिन का शूट खत्म होने के बाद भी कैसे उनके दो घंटे इसी सेट पर बीत जाते हैं. काम खत्म होने के बावजूद वो घर नहीं जा पाते हैं. इतना ही नहीं अगर वो सेट पर ना रुके तो फैंस नाराज तक हो जाते हैं.
केबीसी के सेट पर कंटेस्टेंट से बातचीत में अमिताभ ने खुलासा किया कि शूट खत्म होने के बावजूद भी उन्हें सेट पर वक्त बिताना पड़ता है. अमिताभ ने कहा- जैसे ही ये खेल खत्म होता है, हम सबके साथ फोटो खिंचवाते हैं. क्योंकि हमको तैयार करना पड़ता है कि ये लोग कल फिर से आएंगे कि नहीं. ये लोग हमारे कस्टमर हैं, इनके बगैर हमारी दुकान नहीं चलती है.
इस वीडियो को शेयर कर केबीसी के मेकर्स ने कैप्शन दिया- अमिताभ बच्चन जी, आप अपने मजेदार अंदाज से सभी के चेहरे पर मुस्कान लाते हो, इसलिए तो आप सभी के दिल में बसते हो.
अमिताभ ने आगे खुलासा किया कि- ये सब लोग जितना भी पदार्थ अपने साथ लाते हैं, ये सब हमको दान में दे देंगे. यहां से हम जाते हैं अपने कमरे में, इतना गट्ठर भरके सबको ऑटोग्राफ देते हैं. एक से दो घंटा लगता है. ना साइन करो तो बुरा मान जाएंगे. बोलेंगे कि- पता नहीं क्या समझता है ये आदमी अमिताभ बच्चन अपने आप को, एक किताब दिया था हमने साइन करने को, साइन ही नहीं किया.
अमिताभ ने कहा- कई लोग दोबारा आते हैं, अगर पिछले एपिसोड में उन्होंने हमें कुछ दिया हो तो पूछते हैं, सर आपको वो दिया था ना, उसका इस्तेमाल किया कि नहीं. अमिताभ की इन बातों पर वहां बैठी ऑडियन्स भी जमकर हंसने लगी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सेट गूंज उठा. अब अमिताभ की फैन फॉलोइंग है ही ऐसी कि क्या कहें. ऐसा तो होना ही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





