मनोरंजन

सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं रेणुका पवार, VIDEO देखते ही रह गए फैंस

Triveni
15 Dec 2020 6:03 AM GMT
सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं रेणुका पवार, VIDEO देखते ही रह गए फैंस
x
इन दिनों हरियाणवी गाने और सपना चौधरी का डांस सभी के दिलों दिमाग पर छाया है। शादी हो या पार्टी सपना अपने गानों से रंग पार्टी में जमा देती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक| इन दिनों हरियाणवी गाने और सपना चौधरी का डांस सभी के दिलों दिमाग पर छाया है। शादी हो या पार्टी सपना अपने गानों से रंग पार्टी में जमा देती हैं। वहीं अब रेणुका पवार भी अपने गानों से लोगों को खूब रिझा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना '52 गज का दामन' ने खूब धमाल मचाया है।

वहीं रेणुका का गाना 'डीजे बाजवा दूंगी 3' भी काफी वायरल हो रहा है। शादी पार्टी में रेणुका के गानों की धूम मची हुई है। उनका यह गाना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि हरियाणवी गाना 'डीजे बाजवा दूंगी' यूट्यूब पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की वीडियो में देखा जा सकता है कि नवीन नारू की शादी की तैयारियां चल रही होती हैं। इस बीच प्रांजल दहिया बंदूक लेकर पहुंच जाती हैं। नवीन नारू प्रांजल की चेतावनी से नहीं डरते हैं और मंडप में बैठ जाते हैं। इसके बाद प्रांजल सच्चाई खोलती हैं की वे दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं।



Next Story