मनोरंजन

मशहूर सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का 54 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन

Triveni
30 April 2021 3:53 AM GMT
मशहूर सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का 54 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन
x
शुक्रवार की सुबह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर लेकर आई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शुक्रवार की सुबह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर लेकर आई। तमिल फिल्म डायरेक्टर और दिग्गज सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद (कुमार वेंकटेशन आनंद) का निधन हो गया है। 54 साल के दिग्गज फिल्म मेकर को चेन्नई में कार्डिएक अटैक आया और उनका निधन हो गया। केवी आनंद (KV Anand) एक दिग्गज सिनेमैटोग्राफर थे जिन्होंने साल 1994 में आई फिल्म Thenmavin Kombath के साथ अपना करियर शुरू किया था। इसी फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने 10 सालों तक सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया।

इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर साल 2005 में Kana Kandaen फिल्म बनाई। केवी आनंद ने कई हिट फिल्में दीं। इनमें अयान, को, मात्रन, अनेगन, कवान और कप्पान जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी मौत से हर कोई सन्न है। फिल्ममेकर सेल्वराघवन ने ट्वीट कर अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दी। सेल्वराघवन ने लिखा, 'रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त।' देखिए सेल्वराघवन का ट्वीट.....
वहीं साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने लिखा, 'हमारी दुनिया से चले गए लेकिन दिलों से कभी नहीं जाएंगे। केवी आनंद सर आपको हमेशा मिस करेंगे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं।' देखिए ट्वीट...
केवी आनंद ने एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर करियर शुरू किया और फिर जल्द ही सिनेमैटोग्राफर की लाइन में आ गए। सिनेमा जगत में अपने योगदान के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। इनमें नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है। रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म 'शिवाजी द बॉस' ने तो बॉक्स ऑफिस पर एकदम कमाल कर दिया था। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। इनमें जोश, सुपरहिट फिल्म नायक और खाकी जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर रेस्ट इन पीस केवी आनंद ट्रेंड कर रहा है। कई नामी हस्तियों ने भी उन्हें याद किया है। देखिए ट्वीट्स...


Next Story