मनोरंजन

हार्ट अटैक के बाद रेमो का पहला VIDEO वायरल, पैर थिरकाते हुए आएं नजर कोरियोग्राफर...

Triveni
15 Dec 2020 5:46 AM GMT
हार्ट अटैक के बाद रेमो का पहला VIDEO वायरल, पैर थिरकाते हुए आएं नजर कोरियोग्राफर...
x
भारतीय डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कार्डियक अटैक आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भारतीय डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कार्डियक अटैक आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनकी एंजिओग्राफी भी हो चुकी है। वहीं रेमो डिसूजा की हालत स्थिर होने के बाद से ही उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने पांव थिरकाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रेमो डिसूजा की हालत अभी स्थिर हैं और उनके एक लेटेस्ट वीडियो को शेयर कर उनकी पत्नी ने फैंस और शुभचिंतकों को खुशखबरी दी है। लिजेल डिसूजा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस वीडियो में म्यूजिक की आवाज आ रही है और उस पर रेमो अपने पैर थिरकाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में रेमो नजर नहीं आ रहें हैं केवल उनके पैर ही देखे जा सकते हैं। वीडियो के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को रेमो डिसूजा को अचानक हार्ट अटैक आया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं तबसे ही उनके शुभचिन्तक और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी ट्वीट कर रेमो के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर चुके हैं।
रेमो डिसूजा बॉलीवुड फिल्मों और संगीत वीडियो में कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कई फिल्मों की कोरियोग्राफी की है। रेमो ने अपने टेलीविजन की शुरुआत डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस (डीआईडी) के साथ कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज और मेंटर के रूप में की। उन्होंने 18 प्रतियोगियों को बैले, एक्रोबेटिक्स, मिड-एयर डांसिंग, कंटेम्परेरी, बॉलीवुड और हिप-हॉप के नृत्य के रूप में प्रशिक्षित किया। उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत F.A.L.TU से की, जिसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जैकी भगनानी, पूजा गुप्ता, चंदन रॉय सान्याल और अंगद बेदी ने अभिनय किया, यह एक कॉमेडी फिल्म थी। आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं रेमो डिसूजा भाईजान सलमान खान के साथ भी काम कर चुके हैं।




Next Story