मनोरंजन
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने नोरा फतेही को बॉलीवुड की 'नंबर वन फीमेल डांसर' बताया
jantaserishta.com
3 Sept 2023 5:30 PM IST

x
नई दिल्ली: कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर रेमो डिसूजा ने एक्ट्रेस नोरा फतेही की तारीफ करते हुए उन्हें आज इंडस्ट्री की 'नंबर वन फीमेल बॉलीवुड डांसर' बताया। रेमो ने कहा कि स्टार ऋतिक रोशन हिंदी सिनेमा में मेल डांसर्स के बेताज बादशाह हैं।
फिनाले एपिसोड में सिंगर और रैपर बादशाह और रफ्तार स्टेज पर नजर आए। इसमें दोनों जजों का शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिला, जहां दोनों ने भारतीय पॉप नंबरों पर डांस किया। नोरा के शानदार परफॉर्मेंस के बाद, रेमो ने उनके असाधारण डांस स्किल को पहचाना। रेमो ने साझा किया, ''मेल डांसर्स में हम सबको पता है कि नंबर वन पर कौन आता है, ऋतिक रोशन। फीमेल डांसर्स में, बिना कोई शक, नोरा फतेही!''
डांस रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' में रेमो के साथ जज की कुर्सी पर नजर आईं नोरा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह 'क्रैक' नामक एक स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ पहली बार लीड रोल में नजर आएंगी। उनके पास 'मटका', 'डांसिंग डैड' और कुणाल खेमू की 'मडगांव एक्सप्रेस' जैसी फिल्में भी हैं।
Tagsरेमो डिसूजानोरा फतेहीनंबर वन फीमेल डांसरडांसरRemo D'SouzaNora FatehiNumber One Female DancerDancer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





