मनोरंजन

जनहित में जारी: अब पर्दे पर कॉन्‍डम बेचती नजर आएंगी नुसरत भरूचा

Rounak Dey
20 May 2021 3:44 PM IST
जनहित में जारी: अब पर्दे पर कॉन्‍डम बेचती नजर आएंगी नुसरत भरूचा
x
लोग नुसरत का बोल्ड अंदाज देखेंगे।

प्यार का पंचनाम फेम नुसरत भरूचा जल्द ही अपनी टाइपकास्ट इमेज को तोड़ने वाली हैं। खबर है कि नुसरत की आने वाली फिल्म 'जनहित में जारी' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म में नुसरत का रोल जरा हट के है। उनकी अब तक की फिल्मों में नुसरत ने एक बबली गर्ल की भूमिका निभाई है, पर जनहित में जारी के बाद वो अपनी इस इमेज से बाहर आ जाएंगी, लोग नुसरत का बोल्ड अंदाज देखेंगे।

मेडिकल स्टोर पर बेचेंगी कॉन्डोम


बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए नुसरत ने कहा कि 'जनहित में जारी' एक कॉमेडी फिल्म हैं जिसमें वो एक 'कॉन्‍डम सेल्स एग्जीक्यूटिव' की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में नुसरत के किरदार पर निर्माता कहते हैं, 'नुसरत इस फिल्म में छोटे शहर की लड़की की भूमिका में होंगी। जो एक शिक्षित और प्रोग्रेसिव लड़की है। वह एक नौकरी की तलाश में है। फिर उसे एक कॉन्‍डम बनाने वाली कंपनी में 'सेल्स एंड प्रमोशन एग्जीक्यूटिव' के रूप में नौकरी मिल जाती है।
फिल्म की कहानी इसी के आसपास घूमती नजर आएगी, कि नुसरत जब 'मेडिकल स्टोर' से लेकर दूसरे जगहों पर भी कॉन्‍डम बेचने के लिए जाती हैं, तो उन्हें किन- किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।'
एक्साइटेड हैं नुसरत
बता दें कि फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्टर कर रहे हैं। ये दूसरी बार होगा जब नुसरत और राज शांडिल्य साथ में काम करेंगे। इससे पहले फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत राज के डायरेक्शन में काम कर चुकीं हैं। फिल्म को लेकर जब राज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम लोग जब मथुरा में 'ड्रीम गर्ल' की शूटिंग कर रहें थे, तभी मेरे दिमाग में यह फिल्म बनाने का प्लान आया था। मैंने जब नुसरत को स्टोरी बताई तो वह काफी एक्साइटेड हो गईं। और उन्होंने कहा, 'मुझे यह रोल करना है।'


Next Story