मनोरंजन

'ब्लैकमेल' की रिलीज टली, मेकर्स बोले- हमें खेद है

jantaserishta.com
31 July 2025 3:57 PM IST
ब्लैकमेल की रिलीज टली, मेकर्स बोले- हमें खेद है
x
मुंबई: निर्देशक मु मुरान की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'ब्लैकमेल' की रिलीज डेट टल गई हैं। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। गुरुवार को, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, 'जेडीएस फिल्म फैक्ट्री,' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि ब्लैकमेल की रिलीज डेट को कुछ कारणों से आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हमारी फिल्म 'ब्लैकमेल' की रिलीज डेट कुछ कारणों से टाली जा रही है। इससे हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। जल्द ही नई रिलीज डेट बताएंगे। टीम ब्लैक।"
फिल्म में अभिनेता जी.वी. प्रकाश अभिनेत्री तेजू अश्विनी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में श्रीकांत, बिंदु माधवी, लिंगा, तिलक रमेश और मुथु कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले जीवी प्रकाश कुमार और तेजू अश्विनी की जोड़ी 'पटक पटक' में नजर आ चुकी है। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।
इस फिल्म का निर्माण ए. देवकानी ने किया है और जेडीएस फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले प्रस्तुत हो रही है। फिल्म का संगीत सैम सी.एस. ने बनाया है और एडिटिंग लोकेश सेन ने की है। निर्देशक मु. मारन का है, जो थ्रिलर 'इरावुक्कु अयिराम कंगल' के लिए जाने जाते हैं, फिल्म में अरुल निधि और महिमा नांबियार मुख्य भूमिका में थे।
'ब्लैकमेल' का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें जी.वी. प्रकाश एक मोटर बाइक के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, बाइक की नंबर प्लेट पर 'मनी' लिखा है। पोस्टर में जी. वी. प्रकाश के चेहरे के हावभाव ऐसे हैं, जैसे वो कंफ्यूज और चिंतित हैं। उनके चेहरे के भाव देखकर लग रहा है कि वो किसी मुश्किल में हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होने वाला है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी गोकुल बेनॉय ने संभाली है। सभी किरदारों के लिए तिलक प्रिया शनमुखम और विनोद सुंदर ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया है। इसके अलावा, फिल्म में एक्शन सीन राजशेखर ने डायरेक्ट किए हैं, वहीं, मेकअप शशिकुमार परमशिवम ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story