मनोरंजन
कंगना रनौत और राघव लॉरेंस स्टारर 'चंद्रमुखी 2' की आगे बढ़ी रिलीजिंग डेट
jantaserishta.com
9 Sept 2023 1:40 PM IST

x
मुंबई: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज को आगे टेक्निकल कारणों के चलते आगे बढ़ा दिया है। लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि फिल्म अब 28 सितंबर को रिलीज होगी। प्रोडक्शन हाउस ने नई रिलीज़ डेट के साथ एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, ''टेक्निकल कारणों के चलते चंद्रमुखी -2 की रिलीज डेट 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। राजा वेट्टेयन और चंद्रमुखी पहले की तुलना में इस बार ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे।''
पी. वासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। 'चंदमुखी 2' 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। यह एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। 'चंद्रमुखी' निर्देशक की अपनी कन्नड़ फिल्म आप्तमित्र (2004) का आधिकारिक रीमेक है, जो मलयालम फिल्म मणिचित्राथाझु (1993) का रूपांतरण है।
Tagsकंगना रनौतराघव लॉरेंसचंद्रमुखी 2चंद्रमुखी 2 रिलीजिंग डेटKangana RanautRaghav LawrenceChandramukhi 2Chandramukhi 2 releasing date
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





