मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की पहली फिल्म, 'बवाल' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

Neha Dani
1 Feb 2023 4:22 AM GMT
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की पहली फिल्म, बवाल की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
x
अब देखने वाली बात होगी कि दोनों की साथ में पहली बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
साल 2023 का पहला महीना जनवरी खत्म हो चुका है और बॉलीवुड की कई फिल्म सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। वहीं, इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं और मेकर्स लगातार अपनी फिल्म रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर रहे हैं। अब आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म 'गुमराह' (Gumraah) की रिलीज डेट सामने आई है। ये फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात है ये कि आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' की रिलीज डेट आने से पहले वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'बवाल' (Bawaal) की रिलीज डेट 7 अप्रैल, 2023 से शिफ्ट की गई। उनकी फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, फिल्म 'बवाल' की रिलीज को वीएफएक्स और स्पेशल टेक्निकल जरूरतों की कारणों से आगे बढ़ाया गया है।
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की पहली फिल्म
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं और मृणाल ठाकुर पुलिस कॉप की भूमिका में हैं। फिल्म 'गुमराह' से वर्धन केटकर बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने प्रोड्यूस किया है। आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर फिल्म 'गुमराह' में पहली बार साथ में काम करते हुए नजर आएंगे।
'गुमराह' तमिल फिल्म 'थडम' का रीमेक
बताते चलें कि आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' तमिल फिल्म 'थडम' का रीमेक है। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर पिछली बार फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' में और मृणाल ठाकुर फिल्म 'जर्सी' में नजर आई थीं। दोनों स्टार्स ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों की साथ में पहली बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
Next Story